#adaofficer #narkpuri #agranews
आगरा के दौरेठा की छह कॉलोनियों के हालात बदलने की जगह आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) के अधिकारियों ने लोगों द्वारा बदले गए नामों के बैनर फाड़ दिए। एडीए की सचिव ने अधिकारियों के साथ जाकर नरकपुरी, नाला सरोवर और बदबू बिहार जैसे लगाए बैनर फाड़ कर फेंक दिए। लोगों को भी चेतावनी दी कि दोबारा ऐसा ना करें। क्षेत्रीय लोगों ने उसे हालात बदलने के लिए सड़क और नाला निर्माण की मांग की। इस पर उन्होंने कहा कि पहले क्षेत्र के लोग टैक्स जमा करें। उसके बाद उनके यहां विकास कार्य कराए जाएंगे।